फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार की टक्कर से नाले में गिरी महिला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग। कृष्णानगर इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बजरंगनगर निवासी निशा सिंह उछलकर नाले में जा गिरीं। हादसे में उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया और जबड़े समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। निशा के अनुसार, नौ अगस्त की शाम करीब पांच बजे वह विष्णुलोक से बजरंगनगर की ओर पैदल बाजार जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार की टक्कर से वह उछलकर सड़क किनारे नाले में जा गिरीं। लोगों की मदद से निशा को नाले से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पी.के. सिंह ने बताया कि पीड़िता ने कार नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस कार मालिक और चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें