लखनऊ। हुसैनगंज के पुराना किला निवासी मीरा देवी (32) ने सिंदूर में कांच पीसकर पी लिया। गंभीर अवस्था में उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मीरा के पति राजकुमार सफाई का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि मीरा कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान थी और गुमसुम रहती थी। पूछने पर भी कुछ नहीं बताती थी। मीरा का मायका अयोध्या में है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मीरा के घरवालों को पुलिस ने सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।