सलोन-डीह (रायबरेली)। सलोन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के कुटलिया साडदेई की रहने वाली शोभा देवी (58) पत्नी नरसिंह नारायण अपने बेटे प्रवीण कुमार के साथ रायबरेली किसी काम से आई थी। काम निपटाने के बाद बेटे के साथ बाइक से घर जा रही थी। रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर रेवहारा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि शोभा देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रवीण कुमार घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। घायल प्रवीण हेलमेट लगाए हुए था। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा। संवाद