फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली गिरने से महिला की मौत, बहन गंभीर

Sat, 27 May 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को आंधी और फिर बारिश के दौरान बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन झुलस गई। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद एसडीएम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के फैजूलाल का पुरवा गांव निवासी कालिका प्रसाद की बेटी आरती देवी (25) दो दिन पहले अपनी ससुराल सहजनी थाना कुंडा से आई हुई थी। सुबह आरती और उसकी छोटी बहन पूजा (15) घर से कुछ दूर नित्यक्रिया के लिए गई थी। लौटते समय बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों महुआ के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली पेड़ पर गिर गई। इससे दोनों झुलस गई।
आरती को कुंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आरती को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूजा का इलाज सीएचसी में चल रहा है। एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर गया था। मृतका के परिजनों से घटना की जानकारी ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें