सरोजनीनगर। बंथरा में बुधवार सुबह घर में साफ-सफाई के दौरान करंट की चपेट में आने से निधि उर्फ साक्षी सिंह (28) की मौत हो गई।
उनके पति लोडर वाहन चालक रोहित सिंह अपनी बेटी और बेटे को स्कूल छोड़ने गए थे। वहां से रोहित लौटे तो निधि घर के अंदर बिजली की झालर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर झुलसी पड़ी मिलीं। उनका एक हाथ बुरी तरह झुलस गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।