फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। राजाखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार सुबह पंखे का तार बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आने से गीता (24) की मौत हो गई। गीता के पति श्रमिक प्रमोद ने बताया कि परिवार में पत्नी के अलावा डेढ़ साल का बेटा प्रिंस है। घटना के समय घर पर गीता अकेली थी। इसी दौरान वह पंखा चलाने के लिए तार लगा रही थी। अचानक करंट की चपेट में आने से वह जमीन पर गिर गई। पंखा भी उसके ऊपर गिर गया। कुछ देर बाद सास हसना घर पहुंचीं तो बहू को जमीन पर पड़ा देखकर चीख पड़ीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गीता की मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के मुताबिक, गीता की मौत की सूचना उसके मायके वालों को दे दी गई थी। फिलहाल मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें