गुडंबा। मड़ियांव स्थित आईआईएम रोड के एल्डिको सिटी सेक्टर-बी निवासी कुसुम चौहान (53) की मंगलवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शाम 6:30 बजे घर से पैदल टहलने निकली थीं। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार एक महिला चला रही थी। कुसुम के पति दिनेश चौहान ने बताया कि हादसे के बाद महिला ही उन्हें इलाज के लिए ठाकुरगंज स्थित चरक अस्पताल ले गई और परिवार को सूचना दी। इलाज के दौरान कुसुम ने दम तोड़ दिया। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि बुधवार शाम तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।