मलिहाबाद। रहीमाबाद के सुरगौला गांव निवासी किसान भैयालाल की पत्नी रोशनी (48) ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। भैयालाल जब घर पहुंचे तो पत्नी का शव टिनशेड में रस्सी के सहारे लटका देखा। परिवार में पति के अलावा दो बेटे सर्वेश व सतीश हैं।