लखनऊ। महिंगवा के बीबीपुर गांव में रविवार रात 40 वर्षीय अर्चना श्रीवास्तव ने करंट लगाकर खुदकुशी कर ली। अर्चना के पति दीपक कुमार श्रीवास्तव की कुछ समय पहले मौत हो चुकी थी। रविवार शाम वह सीतापुर के खैराबाद स्थित मायके से घर लौटी थीं। परिजनों के मुताबिक, अर्चना का मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। रविवार रात वह घर में अकेली थीं। इसी दौरान उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और बिजली के खुले तार को पकड़ लिया। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जेठ आलोक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।