पुलिस ने महिला को पहुंचाया उनके घर।
- फोटो : ??? ?????
बख्शी का तालाब इलाके में रविवार को बुजुर्ग महिला को कुछ ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ लिया। महिला को रोककर पूछताछ करने लगे। यह देखकर किसी जागरूक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी।
इस पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में बुजुर्ग महिला बच्चा चोर नहीं निकली। इस पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग महिला को सकुशल उनके घर तक पहुंचा दिया।
पुलिस सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के जरिये लगातार किसी भी अंजान शख्स को सिर्फ शक के आधार पर न पीटने के लिए जागरूक कर रही है। इसका थोड़ा-बहुत असर अब देखने को मिल रहा है।
सीओ बीकेटी नबीना शुक्ला के मुताबिक, रविवार शाम को सूचना मिली कि एक बुजुर्ग महिला को लोगों ने नवी कोट नंदना में बच्चा चोरी के संदेह के आधार पर रोक रखा है।
कहीं बुजुर्ग महिला बच्चा चोरी की अफवाह का शिकार न हो जाए। इस पर पीआरवी बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर महिला के सामान की तलाश ली गई।
इस दौरान महिला के पास से 10-12 जोड़ी चप्पलें मिलीं। इसके बाद महिला से उनके घर का पता पूछा और लोकेशन लेने लगी।
इस बीच बुजुर्ग का बेटा उन्हें तलाशता हुआ पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम केश कली है। वह मड़ियांव इलाके में परिवार के साथ रहती हैं।