फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवसाद से जूझ रही महिला ने दी जान

Mon, 03 Aug 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर के शांतिनगर निवासी रेनू (43) ने शनिवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मूलरूप से उन्नाव के सोहरामऊ निवासी रेनू के पति मुकेश आर्य लॉन्ड्री का काम करते हैं। मुकेश ने बताया कि रेनू का लंबे समय से अवसाद का इलाज चल रहा था। इससे वह काफी परेशान रहती थीं। शनिवार को वह गांव गए हुए थे। घर पर बेटा हर्ष था। देर शाम वह बाहर गया था। रात में लौटने पर उसने रेनू को पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। उसने उन्हें फंदे से नीचे उतारा, उस समय उनकी सांसें चल रही थीं। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर रेनू की मौत हो गई। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें