फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में भेड़िए का आतंक: मासूम समेत दो छात्राओं को किया घायल, तीन की हो चुकी है मौत

Thu, 15 Aug 2024 07:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बहराइच में भेड़िए ने मासूम समेत दो बालिकाओं को घायल किया। फिलहाल, हालत गंभीर बताई जा रही है। हरदी थाना क्षेत्र में बीते डेढ़ माह से भेड़िए का आतंक जारी है।
विज्ञापन
भेड़िए ने मासूम समेत दो बालिकाओं को किया घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैरीघाट(बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र में भेड़ियों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। बुधवार की रात भेड़िए ने पल्लवी(03) और मानसी(10) पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत कई गुना बढ़ गई है।

विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे दिलदार सिंह के मजरा नकाही निवासी पल्लवी(3) बुधवार की रात मां अंजू देवी के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। इस दौरान उस पर भेड़िये ने हमला कर दिया। भेड़िया ने उसे सिर से दबोच कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान पल्लवी की चीख सुन मां अंजू की आंख खुल गई और वो भेड़िए से भिड़ गई।

जिसके बाद भेड़िया उसे छोड़ खेतों की ओर भाग गया। सिर व गले मे गंभीर घाव आने से मासूम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी मे जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। 
विज्ञापन


वहीं भेड़िए ने ग्राम पंचायत पूरे बस्ती गड़रिया के मजरा जंगलपुरवा निवासी मानसी(10) पर भी सोते समय हमला किया। अचानक हुए हमले से मानसी चीख पड़ी। उसकी चीख सुन परिजन जाग गए और उनके शोर मचाने से भेड़िया भाग गया। गंभीर रूप से घायल मानसी को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। हरदी थाना क्षेत्र में अचानक तेज हुए हमलों से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है।  बताते चलें की बीते कुछ दिनों में भेड़िया 3 को मौत तो 19 को घायल कर चुका है।

भेड़िए को पकड़ने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। 8 टीमें गन्ने व कछार की खाक छान रही हैं। जल्द पकड़ लिया जाएगा।-  अजीत प्रताप सिंह, डीएफओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें