फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्ति के चार माह बाद तक वेतन लेता रहा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएमयू में हेराफेरी का एक मामला सामने आया है। मेडिसिन विभाग में तैनात एक कर्मचारी सेवानिवृत्ति के चार महीने बाद तक वेतन लेता रहा। इसका खुलासा होने पर नोटिस जारी करके रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस मामले में एक अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। उन्हें भी नोटिस जारी कर कारण स्पष्ट करने को कहा गया है। इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी बना दी गई है।
विज्ञापन

केजीएमयू की कुलसचिव रेखा सिंह चौहान ने बताया कि रिकॉर्ड में जांच करने पर पता चला कि मेडिसिन विभाग का कर्मचारी जिसे नवंबर 2022 में रिटायर हो जाना चाहिए था, अभी तक वेतन ले रहा है। इसकी जानकारी होने पर जब उससे डॉक्यूमेंट मांगे गए तो उसने अपना आधार दिया। आधार में उसकी अधिवर्षिता आयु नवंबर 2024 में पूरी हो रही थी। जबकि सर्विस बुक के हिसाब से चार महीने पहले ही सेवानिवृत्त होना था। मिलान करने पर पता चला कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में वेतन की स्लिप के हिसाब से जन्मतिथि बदल दी गई। आमतौर पर सेवानिवृत्ति से छह महीने पहले ही सारी प्रक्रिया शुरू हो जाती है। जन्मतिथि बदलने की वजह से उसका नाम इसमें नहीं आ सका और वेतन का भुगतान होता रहा।





सर्विस बुक के मिलान से हआ खुलासा

यह मामला तब खुला जब कुलसचिव ने कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का ब्यौरा सर्विस बुक के हिसाब से तैयार करने को कहा। इसमें देखा गया कि एक कर्मचारी की सेवानिवृत्ति नवंबर में हो जानी चाहिए थी, लेकिन उसके सेवानिवृत्ति संबंधी लाभ की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। पड़ताल करने पर पता चला कि इस कर्मचारी का वेतन भी जारी हो रहा है।
विज्ञापन



दोनों कर्मचारियों को दिए नोटिस
एक कर्मचारी के चार महीने तक वेतन लेने का मामला सामने आया है। इस कर्मचारी से इस अतिरिक्त भुगतान की गई राशि की वसूली की जाएगी। उसके देयकों से यह राशि काट ली जाएगी। मामले में जांच कमेटी बना दी गई है। शुरुआती पड़ताल में इस काम में लेखा विभाग के एक कर्मचारी का नाम सामने आया है। उसकी लॉग इन आईडी से ही जन्मतिथि में बदलाव हुआ है। इसलिए दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


- रेखा सिंह चौहान, कुलसचिव केजीएमयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें