वृंदावन योजना रायबरेली मार्ग स्थित निजी विद्यालय में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में पहुंची मह
लखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की ओर से वृंदावन योजना सि्थत विद्यालय में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन बुधवार को शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया गया। पं. मुकेश शुक्ला ने कहा कि शक्ति, साहस और संगठन के साथ ही धर्म की रक्षा की लड़ाई लड़ी जा सकती है। धर्म का अर्थ मानवता, ईमानदारी, देश प्रेम आदि से है। हर व्यक्ति को इनकी रक्षा करना जरूरी है। इसके बाद कार्तिकेय और श्री गणेश जी का जन्म, तारकासुर वध आदि प्रसंग सुनाए। इस दौरान मनमोहक भजन भी प्रस्तुत किए गए। शाम छह बजे महापौर सुषमा खर्कवाल भी पहुंचीं। यजमान बहादुर सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत और बलवंत वाणगी ने पूजा-अर्चना की। महासभा के अध्यक्ष गणेश जोशी, केएन पाठक, राजकुमार पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।