लखनऊ। दुबग्गा के बरावनकला मौरा निवासी एसएसएफ दरोगा अमित कुमार शर्मा ने उनके निर्माणाधीन मकान से 1.03 लाख रुपये के बिजली के तार चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय के मुताबिक अमित कुमार शर्मा मौजूदा समय में लखनऊ मेट्रो की सुरक्षा में तैनात हैं। उनके अनुसार, 22 नवंबर की रात चोर उनके निर्माणाधीन मकान में घुसकर बिजली की वायरिंग के लिए रखे तारों के कई बॉक्स चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।