फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज हवा से टकरा रहे तार, बिजली आपूर्ति बेपटरी

Mon, 05 Aug 2024 03:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में शनिवार रात से ही तेज हवाएं चलने से बिजली के तार ऐसे आपस में टकराए कि बत्ती ही गुल हो गई। शनिवार देर रात तक शहर से लेकर गांवों में लोग भीषण गर्मी में चैन से सो नहीं पाए। शहर में तो बिजली रविवार सुबह आ गई लेकिन गांवों की आपूर्ति दुरुस्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


जिले में रात में होने वाली बूंदा बांदी व दिन में निकलने वाली धूप के कारण उमस काफी बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को न तो घर में चैन मिल रहा है और न बाहर। वहीं रात में होने वाली अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इससे नगर क्षेत्र के लोग ता इनवर्टर आदि के सहारे काम चला रहे हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों का हाल बेहाल है।
शनिवार रात से चल रही तेज हवाओं के कारण भिनगा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों कीआपूर्ति बाधित कर दी गई है। नगर की आपूर्ति तो सुबह बहाल हुई। लेकिन ग्रामीण फीडरों की आपूर्ति दिन में भी बाधित रही। इसका कारण बिजली कर्मचारी तेज हवाओं के चलते तारों के आपस में टकराने से फीडर ट्रिप करना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें