रामगोपाल कनौजिया को श्रद्धांजलि देते अखिलेश यादव।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार दोपहर बाद मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सोनू कनौजिया के पिता रामगोपाल कनौजिया के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। काकोरी के मोहान रोड स्थित रिसॉर्ट में उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में सपा सत्ता में आई तो एलडीए की मनमानी नहीं चलेगी। किसानों की जमीन का जो बाजार रेट होगा, उसी के आधार पर उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। सपा की सरकार बनने पर शिक्षामित्रों के हित में काम किया जाएगा। उन्हें सम्मानजनक नाम और व्यवस्था देने पर भी विचार किया जाएगा।अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि जनता, किसान, युवा और जेनरेशन-जेड व जेनरेशन-अल्फा सरकार बदलने का काम करेंगे।