फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्पेशल ट्रेनों की खाली सीटों से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। छठ पर यूपी, बिहार से कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे से होकर 243 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पांच नवंबर को 05737 गोमती नगर-कटिहार, गोमती नगर से सुबह 09.30 बजे, 05325 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर से रात 9:15 बजे चलाई जाएगी। छह, सात, आठ व नौ नवंबर को 02270 लखनऊ-छपरा में, 12 नवंबर को 05056 वाराणसी सिटी-लालकुआं में, 19 को 05056 वाराणसी सिटी-लालकुआं में, 20 को 04043 गोरखपुर आनंदविहार टर्मिनल में, 10 को 05023 गोरखपुर-आनंदविहार टर्मिनल में, 17 को 05023 गोरखपुर-आनंदविहार में, छह को 05097 टनकपुर दौराई में, 11 को 05097 टनकपुर-दौराई में, 13 को चलने वाली 05097 टनकपुर दौराई में, सात को 05301 मऊ आनंदविहार में तथा 14 को 05301 मऊ आनंदविहार टर्मिनल में सीटें खाली हैं। इनमें टिकट बुक कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें