फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गृहकर नामांतरण कम होने से मिलेगी राहत, अधिकतम 10 हजार रुपये तक ही लिया जाएगा

Fri, 13 Sep 2024 10:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

गृहकर नामांतरण शुल्क में कमी से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। इसे लेकर शुक्रवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। सदन में इसे लेकर सहमति बन चुकी है। अभी संपत्ति की कीमत का एक प्रतिशत नामांतरण शुल्क लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृहकर नामांतरण शुल्क में कमी से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। इसे लेकर शुक्रवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। सदन में इसे लेकर सहमति बन चुकी है। अभी संपत्ति की कीमत का एक प्रतिशत नामांतरण शुल्क लिया जाता है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद यह अधिकतम 10 हजार रुपये तक ही लिया जाएगा।

विज्ञापन


अन्य प्रस्तावों में मनकामेश्वर मंदिर चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाना, चौराहे का जीर्णोद्धार, नेहरू नगर व बरौलिया में एक-एक ट्यूबवेल, कुड़ियाघाट पर पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने का काम शुरू कराना, बंदीमाता मंदिर द्वार का निर्माण और कुतुबपुर नाले की मरम्मत को शामिल किया गया है।

गृहकर नामांतरण शुल्क कम करने का प्रस्ताव अनुपूरक सूची के तहत बैठक के दौरान ही रखा जाएगा। वहीं, व्यापारी संगठनों के विरोध के कारण 30 तरह के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का लाइसेंस शुल्क बढ़ाने और 20 तरह के नए प्रतिष्ठानों को लाइसेंस शुल्क के दायरे में लाने को लेकर सदन में पास हुए प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित करने पर भी निर्णय लिया जा सकता है। पार्षदों और अधिकारियों की संयुक्त समिति के परीक्षण के बाद ही इसे लागू होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें