फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथना नाले के जल को साफ कर गंगा में छोड़ेंगे: जीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने के जीएम पीके मिश्रा ने पर्यावरण को लेकर विशेष काम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि गंगा को प्रदूषित होने से बचाने के लिए कारखाने के भीतर से होकर गुजर रहे पुराने मथना नाले के जल को परिष्कृत करके गंगा में गिराया जाएगा। इसके लिए एक बड़ी कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। मथना नाले के अधिकांश पानी को पोलो ग्राउंड की सिंचाई के लिए काम में लिया जाएगा, जिससे भूगर्भ के जल का दोहन कम हो सके। इसके अलावा बचे हुए जल को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लेकर शुद्घ करने के बाद ही गंगा में छोड़ा जाएगा। इससे गंगा को प्रदूषित होने से बचाने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन

जीएम ने बताया कि इस बारिश के सीजन में कारखाने के परिसर को हराभरा पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए यहां एक लाख पेड़ लगाने की योजना है। इसके लिए वन विभाग, सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवी लोगों से मदद ली जाएगी। कहा कि हम चाहते हैं कि गूगल मैप जब भी कारखाने को सर्च किया जाए तो वह हरा भरा दिखाई दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें