फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ :स्कूटर्स इंडिया के जंगल में दिखे तेंदुए के पगमार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्कूटर्स इंडिया के पास बुधवार को वन विभाग के एसडीओ लखनऊ एके पांडे और एसडीओ मोहनलालगंज आरएन गुप्ता के नेतृत्व में कांबिंग कर रही टीम को तेंदुए के पग चिह्न मिले हैं। टीम पग मार्क लेकर परीक्षण कर रही है। वन विभाग कर्मियों के मुताबिक तेंदुआ स्कूटर्स इंडिया कंपनी परिसर स्थित जंगल में ही कहीं छिपा है। उसे जल्द ही ढूंढ निकाला जाएगा। पिछले कई दिनों से सरोजनीनगर में अमौसी रेलवे स्टेशन और अनौरा गांव के आसपास तेंदुए की चहलकदमी बनी है। वह अब तक एक कुत्ते व बछड़े को अपना निवाला बना चुका है। इससे लोगों में दहशत है। सोमवार रात को तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम यहां लगातार कांबिंग कर रही है। बुधवार को कांबिंग के दौरान टीम को टीएसएम अस्पताल के पीछे वन विभाग के जंगल में तेंदुए के कई दिन पुराने पग मार्ग मिले हैं। इसके अलावा स्कूटर्स इंडिया कंपनी परिसर स्थित जंगल में दो दिन पुराने पग मार्क मिले हैं। फॉरेस्टर विनोद कुमार के मुताबिक इन पग मार्कों का परीक्षण कराया जा रहा है और जल्द ही तेंदुए को ढूंढ लिया जाएगा। पूरी उम्मीद है कि तेंदुआ स्कूटर्स इंडिया कंपनी परिसर स्थित जंगल में ही कहीं छिपा है जो रात में निकल कर शिकार खोजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें