फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दरवाजा खोलने में देरी पर पत्नी को मारा था, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोहे की रॉड से पीटकर पत्नी की हत्या करने के आरोपी टेलर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। दरवाजा खुलने में देरी पर उसने पत्नी को लोहे की रॉड से पीट दिया था। बचाने पहुंची बेटी को उसने छत से फेंक दिया था। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इंदिरानगर बी ब्लॉक बस्तौली में रहने वाले टेलर राजकमल ने बीते शुक्रवार को पत्नी कुसुम को लोहे की रॉड से पीटकर मरणासन्न कर दिया था। बीचबचाव कर रही बेटी गौरी को छत से फेंक दिया था। इससे गौरी का पैर टूट गया था। जबकि कुसुम की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई थी। पुलिस ने राजकमल पर गैर इरादतन हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज की थी।
डीसीपी नॉर्थ एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि आरोपी राजकमल को गिरफ्तार कर लोहे की रॉड बरामद कर ली गई है। जांच में सामने आया कि राजकमल शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। कुसुम को दरवाजा खोलने में थोड़ी देर हो गई थी। बस, इसी बात पर आगबबूला होकर वह वारदात अंजाम देकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें