फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोचिंग पढ़ना चाहती थी पत्नी, पति को नहीं था मंजूर, इसलिए की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद के सरांवा में गोली मारकर पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति से पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ। दरअसल उसकी पत्नी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग पढ़ना चाहती थी। लेकिन, पति को ये मंजूर नहीं था। वह लगातार इसका विरोध करता रहा। इसी बात को लेकर सोमवार शाम दोनों का विवाद हुआ। तभी आरोपी ने पत्नी के सिर में गोली मार दी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन

सरांवा गांव निवासी ऋषितोष यादव की छह साल की बेटी पंखुड़ी सोमवार शाम चाचा के घर गई थी। ऋषितोष की दादी घर के बाहर थीं और पिता किसी काम से गए थे। इसी दौरान उसका अपनी 28 वर्षीय पत्नी वर्षा से विवाद होने लगा। तभी ऋषितोष ने वर्षा के सिर में तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसको तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। ऋषितोष शराब के नशे में धुत था, इसलिए उस वक्त उससे पूछताछ नहीं हो सकी थी। वर्षा के भाई ने हत्या, दहेज के लिए प्रताड़ित करने की धारा में केस दर्ज कराया है।
डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को आरोपी से पूछताछ की गई। तब उसने बताया कि वर्षा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती थीं। काफी समय से वह पैसे आदि मांग रही थीं। लेकिन, वह नहीं चाहता था कि वर्षा कोचिंग करें। इसलिए पहले भी कई बार विवाद हुआ। सोमवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ तो गोली मार दी।
विज्ञापन


ऋषितोष ने पुलिस को बताया कि वह भयंकर नशे में था। समझ में नहीं आया कि उसने क्या कर दिया। जब खून से लथपथ होकर वर्षा गिरीं तो उसके होश उड़ गए। इसलिए उसने खुद ही पुलिस को कॉल की थी।

कुरुक्षेत्र। होली पर्व को लेकर दुकान पर खरीदारी करता ग्राहक। संवाद

कुरुक्षेत्र। होली पर्व को लेकर दुकान पर खरीदारी करता ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें