फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी ने पति पर चाकू से किया हमला

Sun, 18 Feb 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज इलाके में शनिवार को एक महिला ने पति पर चाकू से हमला कर दिया। इससे पति के दाहिने हाथ पर चोट लगी। बीचबचाव करने पर पहुंचे देवर पर भी महिला ने चाकू से हमले का प्रयास किया। पति ने पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मोहनलालगंज के केसरीखेड़ा निवासी अरविंद कुछ माह पहले दुबई से लौटा है। अरविंद ने संगीता से प्रेम विवाह किया था। शनिवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि संगीता ने पति पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव में अरविंद ने दाहिना हाथ आगे किया तो उस पर चाकू लग गया। इससे हाथ लहूलुहान हो गया।
शोर सुनकर अरविंद का भाई अवधेश बीचबचाव करने पहुंचा तो संगीता ने चाकू लेकर उसे दौड़ा लिया। अवधेश किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। घायल अरविंद ने पत्नी संगीता के खिलाफ मोहनलालगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

घायल अरविंद ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की। मगर संगीता के साथ ही घायल अरविंद के खिलाफ भी शांतिभंग की धारा में कार्रवाई कर दी गई। इस बारे में मोहनलालगंज इंस्पेक्टर आलोक राव का कहना है कि पति-पत्नी आए दिन झगड़ा करते हैं, इसी वजह से दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें