फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बदला मौसम तो सब्जियों ने भी तेवर दिखाए

Fri, 19 Jan 2024 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मौसम में आए बदलाव से सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। ऐसे में नए साल पर सब्जियों के लिए लोगों को जेब और हल्की करनी पड़ रही है। जनवरी माह में सात दिनों के अंदर मटर के दाम दोगुने हो गए हैं, जबकि टमाटर, बैगन, शिमला मिर्च, पालक, मैथी, सेम आदि के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। खास बात ये है कि सर्दियों में लहसुन की मांग बढ़ते ही 320 से रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। इससे रसोई का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन


दिसंबर के अंतिम सप्ताह से बादलों के साथ घना कोहरा छाया है। कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इससे फसलें प्रभावित होने लगी हैं। इसका असर सब्जियों पर भी पड़ा है। यही वजह है कि मटर के अलावा अन्य सब्जियों के दाम उछाल मार गए हैं।
सात दिनों में इस बढ़ गए सब्जियों के दाम
सब्जी पहले का रेट अब का रेट
मटर 20 40
टमाटर 20 30
शिमला मिर्च 60 80
पालक 30 60
मूली 20 30
आलू 10 15
लहसुन 200 320
मेथी 40 60
सेम 50 60
नोट-सब्जियों के दाम प्रति किलो की दर से हैं।

बोले दुकानदार, बाहर से नहीं आ पा रही सब्जी
जेल रोड पर दुकान लगाने वाले दुकानदार कृष्णा सोनकर कहते हैं कि मौसम के कारण सब्जी की फसल खराब हो रही है। जिले में प्रयागराज, लखनऊ और कानपुर से सब्जी बिकने के लिए यहां आती है। इस समय गैर जनपदों से सब्जी कम आ रही है।
विज्ञापन

मंडी में सब्जी न आने के कारण एकबारगी सब्जियों के दाम में इजाफा हो गया है। पुलिस लाइन चौराहा पर दुकान लगाने वाले दुकानदार प्रभुनाथ मौर्या कहते हैं कि मौसम ठीक होने के बाद ही सब्जियों के दामों में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें