लखनऊ। व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रावासों की मेस में कोयले और लकड़ी की भट्ठियों पर खाना पकाया गया। विश्वविद्यालय के चीफ प्रोवोस्ट प्रो. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य परिसर के छात्रावासों के साथ ही जानकीपुरम स्थित नवीन परिसर के सभी पांच छात्रावासों में भी भट्ठियां लगाई गईं। आपात स्थिति से निपटने के लिए कोयले और लकड़ियों का पर्याप्त भंडारण भी कर लिया गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर और जानकीपुरम स्थित नवीन परिसर को मिलाकर कुल 18 छात्रावास संचालित हैं। इन छात्रावासों में रहने वाले करीब दो हजार छात्र-छात्राएं मेस में प्रतिदिन नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन करते हैं।
लखनऊ विवि में जलती भट्ठी।