डांट पड़ी तो युवती ने पी लिया फिनायल
लखनऊ। पारा इलाके में रहने वाली युवती ने पिता की डांट से नाराज होकर फिनायल पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने युवती की हालत खतरे से बाहर बताई है। युवती के पिता ने बताया कि बेटी अनजान युवक से फोन पर बात कर रही थी। इस बात पर उसे डांटा था। चौकी प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि युवती सीतापुर निवासी शादीशुदा युवक से चार माह पहले इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क में आई थी। कुछ दिन से उसी युवक पर शादी का दबाव बना रही थी। विरोध पर उसने यह कदम उठा लिया।