पति ने खराब खाना बनाने पर टोका तो लगाया फंदा
लखनऊ। बिजनौर के न्यू गुडौरा निवासी सुनील और उनकी पत्नी रूबी यादव (34) के बीच खराब खाना बनाने पर विवाद हुआ। झगड़े से नाराज होकर रूबी ने फंदा लगा लिया। मूलरूप से कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी सुनील यादव निजी चालक हैं। उनके मुताबिक बृहस्पतिवार रात पत्नी को खराब खाना बनाने पर कुछ कहा दिया। इस बात पर बहस हुई और रूबी कमरे में चली गई। सुनील भी तीनों बच्चों को लेकर छत पर चले गए। देर रात जब कमरे में पहुंचे तो पत्नी को पंखे में दुपट्टे के सहारे लटका देखा।