फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मायके जाने से रोका तो पत्नी ने दे दी जान

Thu, 16 Jan 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दिवंगत रीता। 
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के बिगुहा गांव में रहने वाली रीता (30) ने बुधवार को घर में आत्महत्या कर ली। बिगुहा गांव निवासी रीता के पति विनोद, मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मकर संक्रांति पर रीता को मायके जाने से रोकने पर विवाद हो गया। बुधवार सुबह वह काम पर चले गए। बेटा विनय व राज घर के बाहर खेल रहे थे। दोपहर में विनय दूसरे मंजिल पर बने कमरे पहुंचा और कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन गेट नहीं खुला। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो रीता फंदे से लटकती मिली। काकोरी पुलिस ने रीता के मायके वालों को सूचना दी। पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें