फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 114 क्रय केंद्रों पर आज से गेहूं खरीद

Fri, 01 Mar 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पहली बार एक माह पहले गेहूं की खरीद शुक्रवार से शुरू होगी। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। शुक्रवार से जिले के 114 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। क्रय केंद्रों पर मशीन और बारदाना पहुंचाया जा रहा है। सबसे अधिक 31 क्रय केंद्र सदर तहसील में बनाए गए हैं।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर इस वर्ष एक अप्रैल की जगह एक मार्च से धान क्रय केंद्र खोल दिए जाएंगे। क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं की खरीद की व्यवस्था रहेगी तो साथ ही किसान पंजीकरण भी करा सकेंगे। गेहूं क्रय केंद्रों को समय से पहले खोलने के लिहाज से प्रशासन ने जनवरी से ही तैयारी शुरू कर दी थी।
इसी कारण फरवरी में ही 114 क्रय केंद्रों की सूची फाइनल कर दी गई थी। इस वर्ष गेहूं का समर्थन 2075 रुपये प्रति क्विंटल है। अब तक 1499 किसानों का पंजीकरण हो चुका है तथा एसडीएम स्तर से 875 किसानों का सत्यापन भी हो चुका है।
विज्ञापन


तहसीलवार केंद्र
तहसील- क्रय केंद्र
सदर- 31
महराजगंज- 17
ऊंचाहार- 14
डलमऊ- 14
सलोन- 28
कुल- 114

आठ हजार एमटी कम हुई धान की खरीद
धान खरीद में जिले में लक्ष्य हासिल नहीं हो सका। हाल यह रहा कि पिछले साल की तुलना में आठ हजार मीट्रिक टन कम धान की खरीद हुई। जिले में धान की खरीद का लक्ष्य 1.85 लाख मीट्रिक टन था। इस बार 33661 किसानों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 29980 किसानों ने सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान बेचा।
इस बार बढ़े तीन क्रय केंद्र
गेहूं खरीद को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अधिकतर क्रय केंद्रों पर मशीन के साथ बारदाना पहुंच गया है। बैनर लगाए जा रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार तीन क्रय केंद्र अधिक बनाए गए हैं। एक मार्च से जिले में गेहूं की खरीद होगी और किसानों को परेशानी न हो, इसे लेकर क्रय केंद्रों पर ही पंजीकरण की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

- सोनी गुप्ता, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें