स्कूटी और ई रिक्शा में टक्कर के बाद पहुंची पुलिस।
चारबाग के पानदरीबा चौराहे पर मंगलवार को जल्दबाजी के चक्कर में स्कूटी और ई रिक्शा में टक्कर हो गई। इससे स्कूटी सवार गिर गया, हालांकि उसे चोट नहीं लगी। इसके बाद युवक व ई रिक्शा चालक के बीच विवाद होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया।