श्रावस्ती। पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से जिले में यातायात जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का अनुपालन करने की सलाह दी जा रही है।
वहीं, भिनगा में जिला न्यायालय के निकट की यह तस्वीर न सिर्फ जिम्मेदारों की उदासीनता उजागर कर रही है। एक बाइक सवार बिना हेलमेट पहने तीन बच्चों व तीन महिलाओं को बाइक पर बैठाकर फर्राटा भरता दिखा।
15 को आएंगे रालोद के प्रदेश अध्यक्ष
श्रावस्ती। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय 15 अक्तूबर को श्रावस्ती पहुंचेंगे। रालोद जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा ने बताया कि कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष का 12:30 बजे खरगौरा मोड़ पर स्वागत करेंगे। इसके बाद वे भिनगा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
(संवाद)