फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर बाट रख हो रही घटतौली

Sun, 16 Jun 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया विकास क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर पड़वलिया का कोटेदार इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर बाट रख घटतौली कर रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सिरसिया विकास क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर पड़वलिया के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का कोटेदार न सिर्फ घटतौली करता है बल्कि मौका पाते ही ई पास मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी कार्ड धारकों को खाद्यान्न नहीं देता। इस तरह से घटतौली का गांव के ही किसी कार्ड धारक ने वीडियो बना कर उसे वायरल कर दिया। वहीं इस बारे में कोटेदार राजकुमार का कहना है कि गांव के एक कार्ड धारक ने तौल मशीन में निर्धारित खाद्यान्न के बराबर मशीन सेट करने का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि मशीन 35 किलोग्राम से कम व ज्यादा वजन नहीं बता रही। इसलिए यह बाट रखा गया था ताकि दिखाया जा सके कि मशीन में कोई खराबी नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें