फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महीने भी नहीं खुल पाएंगे साप्ताहिक बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार इस महीने भी नहीं सज पाएंगे। बाजार खोले जाने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को साप्ताहिक पटरी दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल से एडीएम प्रशासन से मुलाकात की। प्रशासन ने साफ कर दिया कि 30 जून तक साप्ताहिक बाजार नहीं लगेंगे। साप्ताहिक बाजार पटरी दुकानदार कल्याण समिति के महामंत्री मो. नदीम ने बताया कि मंगलवार को एडीएम प्रशासन अमरपाल से मिले और बाजार खोलने की अनुमति का मांगपत्र सौंपा। पहले भी पत्र दिया गया था, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि अब 30 जून तक साप्ताहिक बाजार नहीं लगेंगे। नदीम ने कहा कि करीब 1500 दुकानदार साप्ताहिक बाजारों में दुकान लगाते हैं। शहर में पांच साप्ताहिक बाजार लगते हैं। बाजार न लगने से दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट है। राशन तक का पैसा नहीं जुट पा रहा है। नदीम के अनुसार, नगर आयुक्त ने बताया कि साप्ताहिक बाजार के पटरी दुकानदारों को दस हजार रुपये की की पूंजी रोजगार के लिए दी जाएगी। इसके लिए पटरी दुकानदार आवेदन कर दें। सत्यापन के बाद उनकी सूची शासन को भेज दी जाएगी, जहां से पैसा दुकानदारों के खातों में जाएगा। नदीम ने बताया कि पटरी दुकानदारों का पूरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें