माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में रविवार को छात्र कल्याण अधिष्ठाता की ओर से कोरोना महामारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक वेबीनार का आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने इसका शुभारंभ किया।
प्रोफेसर सुधीर मेहरोत्रा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से बचाव के उपाय ही सबसे जरूरी हैं। जंतु विज्ञान विभाग की प्रोफेसर मोनीषा बनर्जी ने कहा कि मानव कोशिकाओं में इसका संक्रमण फैलता है। इस बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन बनाने पर शोध चल रहा है। मैथमेटिक्स एवं एस्ट्रोनॉमी डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अलका मिश्रा ने इस महामारी के सामाजिक तथा वाणिज्यिक दुष्प्रभाव के बारे में बताया और कहा कि लॉकडाउन पीरियड में सभी की मानसिक हेल्थ प्रभावित होती है तथा नकारात्मकता की भावनाएं आती हैं। इसलिए यह अत्यंत आवश्यक है कि इस कठिन समय में हम सभी लोग पॉजिटिविटी बनाए रखें। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो पूनम टंडन ने सभी को धन्यवाद दिया।