फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मौसम हुआ खराब, दिल्ली की फ्लाइट को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मौसम खराब हो जाने से दिल्ली जा रही फ्लाइट को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। करीब एक घंटे बाद विमान को रवाना किया गया।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर सवा दो बजे एयर इंडिया का विमान एआई 432 यात्रियों को लेकर रनवे पर पहुंचा तो मौसम गड़बड़ा गया। तेज हवाएं चलने से हादसे की आशंका बढ़ गई। इस पर रनवे पर दौड़ रहे विमान को पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका और वापस टैक्सी वे पर ले आया। मौसम सामान्य होने पर एक घंटे बाद विमान ने उड़ान भरी। खराब मौसम से आधा दर्जन से अधिक उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें