फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ में माैसम ने लिया यू टर्न, पारे में 4.7 डिग्री का उछाल

विज्ञापन
हजरतगंज इलाके में धूप से बचने की को​शिश करती युवती।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को माैसम ने एकदम से यू टर्न लिया। बीते कुछ दिनों से यहां हो रही मानसूनी बारिश पर शुक्रवार को लगाम लगी। दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। दिन के पारे में 4.7 डिग्री की उछाल देखने को मिली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी यूपी के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के आगे की ओर खिसक जाने से लखनऊ में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ा है। शनिवार को लखनऊ में माैसम शुष्क रहेगा। इस दाैरान बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री की उछाल के साथ 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 0.2 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें