फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: बादलों को उड़ा ले गई उत्तर-पश्चिम की तरफ से आई हवा, जानिए अब बारिश की कितनी संभावना

Sun, 22 Sep 2024 07:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में मौसम बदल गया है। आसामान में दूर-दूर तक काले बादल नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावनाओं को लेकर भविष्यवाणी की है। 
विज्ञापन
यूपी में कई दिनों से हो रही बारिश थम गई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश का मौसम बदल रहा है। पितृ पक्ष लगने के साथ ही बारिश एकदम से थम गई है। यूपी के करीब-करीब हर हिस्से में धूप दिख रही है। कुछ-कुछ जिलों में बादलों का आवागमन जारी है। 

विज्ञापन


बीते कई दिनों तक राहत देेने के बाद बादल और बारिश का दौर थम गया है। तीखी धूप, चढ़ता हुआ पारा और इसके कारण गर्मी अगले दो दिन और झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को मौसम में फिलहाल किसी भी बदलाव से इनकार किया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, हवा का रुख उत्तर पश्चिम हो गया है। राजस्थान से मानसून की वापसी भी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है। इसमें 3.5 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 वहीं रात का पारा भी सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा है। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री लखीमपुर खीरी में 28 डिग्री, दर्ज हुआ। कई शहरों में पारा 26 व 27 के बीच रहा। दिन का तापमान 36.7 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें