फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग का हाई अलर्ट: यूपी में चक्रवाती दबाब का असर, कई जिलों में होगी भारी बारिश

Wed, 12 Jul 2023 06:38 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि यूपी में चक्रवाती दबाव का असर देखा जा रहा है। कई जिलों में भारी से भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
rain - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले दिनों में यूपी में भारी से भारी वर्षा होने की उम्मीद जताई जा रही है।  राजस्थान एवं हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती दबाव का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अनेक स्थानों हल्की से मध्यम बारिश के साथ 13 जुलाई तक कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


वहीं केन्द्रीय जल आयोग ने 16 जुलाई तक के लिए प्रदेश के कई इलाकों में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ के खतरे को लेकर चेताया है। केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण बदायूं, शामली, बाराबंकी, हापुड़, कुशीनगर, मुरादाबाद, बलरामपुर, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, और बहराइच को अलर्ट किया गया है। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदेश के उत्तराखंड से सटे हिमालय की तराई के जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में मंगलवार को सबसे ज्यादा बारिश हरदोई में 54.2 मिमी,  इटावा में 53, नजीबाबाद में 35.6, झांसी में 32.4, लखीमपुर खीरी में 22 मिमी  दर्ज की गई।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पुरवा हवाओं का असर राजधानी के मौसम पर भी है। सोमवार रात से मंगलवार की शाम तक में लगभग 7..4 मिमी बरसात हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बुधवार को भी मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं। बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। लखनऊ में बुधवार की सुबह से घने बादल झा गए हैं। यहां दिन में हल्की से लेकर भारी बारिश तक की संभावना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें