फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आंधी और बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से राहत

Sun, 12 May 2024 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शनिवार को आंधी और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। बदले मौसम से आसमान में बादल छाए रहे। मौसम ठंडा होने के कारण अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह उमस रही। धूप की तपिश से राहत रही लेकिन उमस ने पसीने सेे तरबतर कर दिया। दोपहर दो बजेे मौसम बदला और आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई, जिससे उमस से फौरी राहत मिली। इसके बाद जब मौसम साफ हुआ तो धूप निकली लेकिन उमस का असर कम हो गया। इसके बाद फिर आसमान में बदली छा गई।
इंदिरा गांधी उड़न अकादमी के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि उमस बढ़ने के साथ हवा में परिवर्तन हो रहा है। अगले दो दिन तक उमस के बीच आंधी आने की आशंका है।
विज्ञापन

आंधी से टूटकर गिरीं अमियां, बागवान परेशान
आम की फसल इस समय पकने के लिए तैयार है। मई का महीना आम की फसल के लिए महत्वपूर्ण है। आंधी आने से फसल को नुकसान होने की आशंका है। शनिवार दोपहर आंधी से आम बागवान परेशान दिखे। अभी तक आम की फसल बहुत अच्छी स्थिति में है, लेकिन शनिवार को आई आंधी से अमियां टूटकर गिरीं। आंधी की रफ्तार औसत होने के साथ बूंदाबांदी होने से आम के पेड़ों को बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा ने बताया कि आंधी से छोटी अमियां गिरी हैं लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। मई में आंधी कम आए तो अच्छा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें