निगोहां। मोहनलालगंज विकासखंड के उतरावां के मजरा सैदापुर गांव में जल निगम से होने वाली पानी की आपूर्ति एक सप्ताह से ठप है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल निगम के अफसरों से शिकायत कर आपूर्ति शुरू करने की मांग की है। साथ ही सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई है। जल निगम के एई अवधेश कुमार ने बताया की एक सप्ताह से सैदापुर गांव की पानी की आपूर्ति बंद होने की शिकायत मिली है। जल्द ही पाइप लाइन में आई खराबी को ठीक करके आपूर्ति शुरू की जाएगी।