गऊघाट जलकल में बिजली की तकनीकी खराबी बृहस्पतिवार को भी नहीं
सुधर सकी।
ऐसे में बालागंज, ठाकुरगंज, तहसीनगंज, अंबरगंज, निवाजगंज,
चौपटिया, मालीखां सराय, सआदतगंज सहित पुराने शहर के तमाम इलाकों में पानी
संकट बना रहा।
पानी की यह परेशानी बीते रोज भी इन इलाकों में रही। सुबह की
पाली सहित शाम को भी वाटर सप्लाई पर इसका असर साफ देखा गया।
लोग जलसंस्थान
में फोन कर के हालात का पता करने में लगे रहे, मगर उनको कोई भी उचित
जानकारी नहीं मिल सकी।