लखनऊ। जल निगम के 23 हजार से अधिक कर्मचारियों व पेंशनरों के मुद्दों पर प्रदेश सरकार चुप्पी साधे हुए है। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने रविवार को सरकार को घेरते हुए कहा कि कर्मचारी व पेंशनर छह महीनों से वेतन व पेंशन के लिए परेशान घूम रहे हैं। उनके लिए परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। बच्चों की फीस, घर का राशन, इलाज तक दूर की कौड़ी हो गई है। उन्होंने मांग की कि लंबित वेतन व पेंशन का तत्काल भुगतान हो। स्थायी भुगतान व सुरक्षा नीति बनाई जाए। ऐसा नहीं होने पर पार्टी कर्मचारियों के हित में सड़कों पर उतरेगी।