नॉवेल्टी सिनेमा हॉल में बच्चों के साथ फिल्म देखते पुलिसकर्मी।
लखनऊ। नए साल के मौके पर एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल और इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने पुलिस टीम के साथ राजभवन में स्थित स्कूल, सिकंदरनगर बस्ती और केडी सिंह बाबू स्टेडियम के 140 बच्चों को नॉवेल्टी सिनेमा हॉल में लगी फिल्म इक्कीस दिखाई। एसीपी ने बताया कि सेना पर आधारित फिल्म दिखाने का मकसद बच्चों में देश भक्ति की भावना को मजबूत करना था।
नॉवेल्टी सिनेमा हॉल में बच्चों के साथ फिल्म देखते पुलिसकर्मी।