फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेरी बात नहीं मान रहा था, सबक सिखाने के लिए किसान को मार दिया

Thu, 08 Jun 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। किसान की हत्या में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। वहीं तीन फरार आरोपियों की पुलिस धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है। पकड़े गए आरोपी की मानें तो मृतक किसान जमीन विवाद में किसी तरह का फैसला मानने को तैयार नहीं था। हम लोगों ने सबक सिखाने के लिए उसकी हत्या कर दी। वहीं किसान की हत्या पर स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताते हैं कि पुलिस अधीक्षक ने इस पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के टेरी मनियां टीकर गांव निवासी योगेंद्र सिंह (50) पुत्र स्व. शिव प्रसाद सिंह खेतों में धान के बेडन की रखवाली करने गया था। मंगलवार की रात खेत में सोते समय योगेंद्र की लाठी-डंडे व सरिया से हमला करके हत्या कर दी गई थी। छोटे भाई रविंद्र सिंह की तहरीर पर मृतक किसान के पड़ोसी शत्रोहन सिंह, सुरेश बहादुर सिंह, छोटेभान सिंह, धीरेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। थानेदार संजय कुमार ने बताया कि आरोपी शत्रोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूछताछ में शत्रोह्न ने बताया कि योगेंद्र जमीन विवाद पर किसी तरह का फैसला मानने को तैयार नहीं था। उसे इस बात के लिए समझाया जा रहा था। इस पर उसका कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन और पेड़ंो का विवाद काफी समय से चल रहा था। यह मामला कई बार थाने पर पहुंचा था। थानेदार और उनके मातहतों ने इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया। इसका नतीजा रहा कि किसान की हत्या कर दी गई। क्षेत्रीय लोग भी कह रहे हैं कि यदि पुलिस चेत जाती तो किसान की जान बच जाती, लेकिन पुलिस इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेती है। इस पर एसपी ने नाराजगी भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें