लखनऊ। बीबीएयू के छात्रावासों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वॉशिंग मशीन की सुविधा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने इसका आगाज किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. नरेंद्र कुमार व प्रॉक्टर प्रो. एमपी सिंह उपस्थित रहे। कुलपति ने बताया कि जरूरत पर वॉशिंग मशीन की संख्या बढ़ाई जाएगी।