फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 10 स्कूलों को दी गई चेतावनी

Sat, 06 Apr 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट मॉड्यूल के अंतर्गत बच्चों का ब्योरा न भरने वाले नगर क्षेत्र के टॉप-10 विद्यालयों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय को जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) निरस्त कर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई शुरू किए जाने की चेतावनी भी दी गई है। पोर्टल पर बच्चों का ब्योरा तत्काल भरकर इस बावत प्रमाणपत्र मांगा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के लापरवाह स्कूलों की सूची भी तैयार हो रही है ताकि उन्हें नोटिस थमाया जा सके।
विज्ञापन


यू-डायस पोर्टल पर स्कूल प्रोफाइस, टीचर्स मॉड्यूल और स्टूडेंट्स मॉड्यूल की फीडिंग का काम अक्तूबर में शुरू हुआ था। स्कूल प्रोफाइल और टीचर्स मॉड्यूल की फीडिंग सभी ने पूरी कर ली है लेकिन शैक्षिक सत्र समाप्त होने के बाद भी स्टूडेंट्स मॉड्यूल की फीडिंग में कई स्कूल लापरवाही बरत रहे हैं। नगर क्षेत्र की सूची तैयार हुई है जिसमें सबसे ज्यादा लापरवाही बरतने वाले 10 स्कूलों को बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने नोटिस जारी किया है।

बीएसए ने बताया कि उर्मिला इंटर कॉलेज, हेमकुंड पब्लिक स्कूल, न्यू विजन स्कूल, नगर पालिका हाईस्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल, कृपलानी सरस्वती शिशु मंदिर, जीबीएस पब्लिक स्कूल, दारुल अरकम पब्लिक स्कूल, दीनदयाल पटेल इंटर कॉलेज और शकरा पब्लिक स्कूल ने स्टूडेंट मॉड्यूल की फीडिंग शुरू नहीं की है या फिर ज्यादातर बच्चों का ब्योरा भरा जाना बाकी है। इन सभी विद्यालयों के प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें