फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वार्ड फुल, दवा और पर्चा के काउंटरों पर लगी लंबी लाइन

Mon, 04 Sep 2023 08:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रामक रोगाें का कहर : जिला अस्पताल में ओपीडी में दो हजार से अधिक मरीज पहुंचे
विज्ञापन

इमरजेंसी में नहीं मिला स्ट्रेचर, मरीज को गोद में उठाकर ले गए तीमारदार
फोटो संख्या 22 से लेकर 28 तक
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। मौसम में बदलाव के कारण जिले में संक्रामक रोगाें का कहर बढ़ गया है। सोमवार को जिला अस्पताल के सभी 301 वार्ड फुल हो गए। ओपीडी में भी दो हजार से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। परचा, दवा व पैथोलॉजी के काउंटरों पर लंबी लाइनें लगी रहीं। ओपीडी कक्षों के बाहर घंटों इंतजार करने के बाद मरीजों को चिकित्सीय सलाह मिली। इस दौरान मरीजों को गर्मी से बेहाल होना पड़ा। इमरजेंसी में भी भीड़ रही। स्ट्रेचर भी मरीजों को नहीं मिले। ऐसे में अपनों के भरोसे कक्षों तक मरीज पहुंचे।
जिले में संक्रामक रोगों का कहर बढ़ गया है।, जुकाम, बुखा, डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी भीड़ रही। एक-एक करके 100 से अधिक मरीज इमरजेंसी में पहुंचे। ओपीडी में तो सुबह से ही भीड़ लग गई। परचा बनवाने के लिए मारामारी रही। कई काउंटरों की व्यवस्था होने के बाद भी परचा बनवाने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी कक्षों के बाहर भीड़ के कारण मरीजों को बारी आने का इंतजार करना पड़ा। दवा लेने के लिए भी लंबी लाइनें लगानी पड़ी। सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढ़े हैं। इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक दवा व अन्य व्यवस्थाओं के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें