वेदम वर्ल्ड स्कूल की बीकेटी शाखा में मंगलवार को राजनीतिक सशक्तीकरण से आर्थिक समृद्धि विषय पर वि
लखनऊ। वेदम वर्ल्ड स्कूल की बीकेटी शाखा में मंगलवार को राजनीतिक सशक्तीकरण से आर्थिक समृद्धि विषय पर विशेष सत्र आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, आर्थिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी मेजर जनरल अश्वनी कुमार मुख्य वक्ता थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सैन्य शक्ति मजबूत अर्थव्यवस्था और जागरूक नागरिकों से बनती है। युद्ध स्थायी समाधान नहीं है, बल्कि संवाद और कूटनीति से स्थिरता आती है। उन्होंने युवाओं को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने पर जोर दिया। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं से बचने और सत्यता जांचने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शिव पांडेय, एजीएम एकेडमिक्स ऋषिका शर्मा और प्रधानाचार्या सफिया उस्मानी सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।