फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंगदान जागरूकता के लिए वॉकथॉन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय अंगदान दिवस पर पीजीआई के अस्पताल प्रशासन विभाग और स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) ने रविवार को अंगदान जागरूकता वॉकथॉन आयोजित की। इस दौरान मरणोपरांत अंगदान का संकल्प लेने की अपील की गई। 1.6 किलोमीटर लंबी यह वॉकथॉन हजरतगंज चौराहे से शुरू होकर वहीं समाप्त हुई। कार्यवाहक निदेशक पीजीआई शालीन कुमार और सोटो संयुक्त निदेशक राजेश हर्षवर्धन ने वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाई। इस वर्ष की थीम ''अंगदान जीवन संजीवनी अभियान'' थी। इसमें डॉक्टर, विद्यार्थी के 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि एक अंगदाता आठ लोगों की जान बचा सकता है। ऊतक दान से 75 लोगों के जीवन में सुधार आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें